UP में किसानों की कर्ज माफी सही फैसला == राहुल





नई दिल्ली.आदित्यनाथ योगी सरकार ने मंगलवार को अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग में यूपी के 2 करोड़ 15 लाख किसानों के एक लाख रुपए तक का कर्ज माफ कर दिया। राहुल गांधी ने बुधवार को इस फैसले का स्वागत किया है, लेकिन यह भी कहा है कि केंद्र सरकार को देश भर के किसानों को राहत देने के लिए कोशिश करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों की कर्ज माफी का सपोर्ट करती रही है। राहुल ने कहा- सही कदम...

योगी सरकार ने नवमी पर नौ फैसले लिए

1-गेहूं खरीद के लिए 5 हजार केंद्र खुलेंगे। 2 फेज में 80 लाख मीट्रिक टन खरीद होगी। 2500 एमएसपी के अलावा 10 रुपए प्रति क्व‍िंटल लदाई-ढुलाई के लिए दिए जाएंगे। पैसा सीधे किसान के अकाउंट में ट्रांसफर होगा।

2-26 अवैध स्लॉटर हाउस बंद किए गए हैं। जिन्होंने लाइसेंस के लिए अप्लाई किया है, उन्हें जांच के बाद ये दिया जा सकता है।

3-यूपी में करीब 2 करोड़ 30 लाख किसान हैं। लघु और सीमांत किसानों के 1 लाख तक के फसल पर लिए गए कर्ज माफ किए जाएंगे। इससे 2.15 करोड़ किसानों को राहत मिलेगी।कुल 36,359 करोड़ का कर्ज माफ।

- राहुल गांधी ने तीन ट्वीट किए। पहले ट्वीट में उन्होंने कहा- "यह सही दिशा में थोड़ी राहत देने वाला फैसला है। कांग्रेस ने हमेशा किसानों की कर्ज माफी का सपोर्ट किया है।"
- दूसरे ट्वीट में कहा- "मैं खुश हूं कि बीजेपी ऐसा करने पर मजबूर हुई, लेकिन देशभर के किसानों के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।"
- तीसरे ट्वीट में कहा- "देशभर के किसानों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार को नेशनल लेवल पर कोशिश करना चाहिए। राज्यों के नाम पर किसानों के साथ भेदभाव करना ठीक नहीं है।"
- राजबब्बर ने कहा कि राहुल यूपी के किसानों के लिए लंबे वक्त से काम कर रहे हैं। उन्होंने किसानों की कर्जमाफी के लिए पीएम से भी मुलाकात की थी। इसके बाद ही मोदी को इस मुद्दे को चुनावी वादा बनाना पड़ा।

अखिलेश ने किसानों के साथ धोखा बताया
- अखिलेश यादव ने योगी सरकार के इस फैसले को किसानों के साथ धोखा बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने जो वादा किया था, वह पूरा नहीं किया।
- शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे ने इस फैसले पर योगी सरकार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भी किसानों का कर्ज माफ होना चाहिए।