हॉनर 8 प्रो का देखें फर्स्ट लुक, ले सकता है वनप्लस 5 की जगह,
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुआवे ने अपने नए स्मार्टफोन हॉनर 8 प्रो को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे दिल्ली में आयोजित हुए एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को दो कलर वेरिएंट नेवी ब्लू और मिड नाईट में पेश किया गया है। आपको बता दें कि कंपनी ने पिछले महीने ही इस स्मार्टफोन को पेश किया था। नए हॉनर 8 प्रो की तुलना प्रीमियम स्मार्टफोन वनप्लस 5 से की जा रही है। मन जा रहा है कि हॉनर 8 प्रो स्मार्टफोन हाल ही में लॉन्च हुए वनप्लस 5 स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर दे सकती है। तो आइए जानते हैं इन दोनों ही स्मार्टफोन के बारे में। जानते है कि क्यों ये दोनों स्मार्टफोन एक-दूसरे के प्रतिद्वंदी साबित हो सकते है?
कीमत:
कंपनी ने हॉनर 8 प्रो स्मार्टफोन को 29,999 रुपये की कीमत के साथ बाजार में उतारा है। इस स्मार्टफोन को 13 जुलाई से शुरू होने वाले ओपन सेल में खरीद सकते हैं।

वहीँ, भारत में वनप्लस 5 के दो वेरिएंट मिलेंगे। इसके 6GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है। जबकि 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 37,999 रुपये में मिलेगा।
डिस्प्ले, डिजाइन:
हॉनर 8 प्रो में 5.7 इंच का क्यूएचडी एलटीपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। इसके डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 2560 x 1440 पिक्सल है। इसके अलावा इसका डिस्प्ले 2.5D ग्लास के साथ आता है जो कि कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से लैस है। जबकि, वनप्लस 5 में 5.5 इंच का फुल HD AMOLED 2.5D कर्वड डिस्प्ले दिया गया है।

प्रोसेसर, बैटरी और स्टोरेज:
हॉनर 8 प्रो फोन कीरीन 960 (108 गीगाहर्ट्ज 4 कॉर्टेक्स-ए53 कोर्स और 2.4 गीगाहर्ट्ज 4 कॉर्टेक्स-ए73 कोर्स) प्रोसेसर और 6 जीबी एलपीडीडीआर रैम से लैस है। इसमें 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के सहारे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

जबकि, वनप्लस का यह अब तक का सबसे फास्ट और पॉवरफुल हैंडसेट है। वनप्लस 5 में 2.45 गीगाहर्ट्ज क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है। साथ में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 540 GPU इंटिग्रेटेड है। इसमें 8GB रैम दी गई है। फोन में हैवी गेम्स आसानी से प्ले होते हैं। इसके 6जीबी रैम वाले वेरिएंट के साथ 64जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसमें स्टोरेज को बढ़ाने का कोई ऑप्शन मौजूद नहीं है। फोन को पावर देने के लिए 3,300एमएएच की बैटरी मौजूद है।
ड्यूल कैमरा है खासियत:
हॉनर 8 प्रो फोन में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 12 मेगापिक्सल के दो रियर सेंसर दिए गए हैं जो f/2.2 अपर्चर, लेजर ऑटोफोकस, एलईडी फ्लैश और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स से लैस है। इसका एक सेंसर RGB फोटोज लेता है। जबकि दूसरा monochrome फोटोज लेता है। इसके साथ ही इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

वनप्लस 5 का ड्यूल कैमरा सेटअप इसका अट्रेक्शन है। और इसमें अब तक का सबसे ज्यादा रेजाल्यूशन वाला ड्यूल कैमरा सिस्टम है। इसके रियर में आपको 20 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा जोकि सोनी आईएमएक्स350 सेंसर और f/2.6 अपर्चर के साथ आता है। जबकि फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का है कैमरा दिया है और यह सोनी आईएमएक्स398 सेंसर, f/1.7 अपर्चर के साथ मिलता है।
