ताकि 'पीली' न पड़े आपकी मुस्कान...खुलकर मुस्कराने के लिए अपनाएं ये उपाय

चुटकी भर हल्दी से चमकेंगे आपके दांत 

चुटकी भर हल्दी लेकर उसे अपने ब्रश पर लगाएं इससे दांतों पर ब्रश करें। इसके बाद पानी से साफ कर लें। फिर रोजाना की तरह टूथपेस्ट से दांतों को साफ कर लें। हफ्ते में एक बार ऐसा करने से दांतों का पीलापन खत्म हो जाएगा। 


बेकिंग सोडा और नींबू का रस

एक चम्मच बेकिंग सोडे को नींबू के रस में मिलाकर पेस्ट बनाएं। ब्रश से इसे दांतों पर लगाएं। पेस्ट को दांतों पर 2 से 3 मिनट के लिए लगा रहने दीजिए। अब दांतों को पानी से साफ कर लीजिए। हां, मगर ज्यादा देर तक इसे न लगाएं। 

सेब का सिरका 


पीले दांतों के लिए सेब का सिरका फायदेमंद साबित होता है। आधा चम्मच सेब का सिरका लेकर एक कप पानी में उसे मिला लें। ब्रश करने के बाद इस पानी से अच्छे से कुल्ला करें। इसे हफ्ते में 2 से 3 बार करने से आपके दांत साफ हो जाएंगे।

दांतों को चमकाएगा केला 

एक केले को पीस लें। अब इसके पेस्ट से दांतों को रोज एक से दो मिनट मसाज करें। उसके बाद दांतों को ब्रश करें। रोजा ऐसा करने से धीरे-धीरे दांतों का पीलापन खत्म हो जाएगा।


तुलसी है असरदार

तुलसी दांतों का पीलापन दूर करने के लिए अचूक उपाय है। इसके अलावा तुलसी मुंह और दांत के रोगों से भी बचाती है। तुलसी के पत्तों को धूप में सुखा लें। इसके पाउडर को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करने से दांत चमकने लगते हैं।