PAK में ब्लास्ट -- हमलावर ने आर्मी व्हीकल के पास खुद को उड़ाया




न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, हमलावर ने एक आर्मी व्हीकल के पास खुद को उड़ा लिया।

लाहौर. पाकिस्तान के लाहौर में मंगलवार को हुए एक आत्मघाती हमले में 6 लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हो गए। मरने वालों में पाक आर्मी के 4 जवान हैं। एक पुलिस अफसर ने इस बात की जानकारी दी है। आर्मी व्हीकल के पास खुद को उड़ाया...
- नवाज शरीफ ने हमले की निंदा करते हुए जल्द रिपोर्ट पेश करने को कहा है।
- पाक की पंजाब सरकार ने ट्वीट करके कहा कि फिलहाल ब्लास्ट का नेचर जानने की कोशिश की जा रही है।
- रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे सूत्रों ने बताया कि पाक आर्मी के 4 जवान और 2 सिविलियन हमले में मारे गए हैं।
- ब्लास्ट के चलते पाकिस्तान में सेंसस (जनगणना) में लगे एक व्हीकल पर भी असर हुआ।
- सिक्युरिटी फोर्सेस ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया और सर्चिंग की जा रही है। घायलों को एक मिलिट्री हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। 3 घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।