BJP बोली- यह जनता पर सवाल EVM से सबसे बड़े राज्य में चोरी की गई = कांग्रेस
नई दिल्ली. राज्यसभा में ईवीएम में गड़बड़ी के आरोपों पर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि ईवीएम में गड़बड़ी करके देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के चुनावों में बीजेपी ने चोरी की है। इस पर बीजेपी ने कहा है कि वोटिंग मशीन पर सवाल उठाना जनता और इलेक्शन कमीशन पर सवाल है।
मायावती ने BJP से कहा- आप बेईमान
- हंगामे के दौरान मायावती ने बीजेपी पर बेईमान होने का आरोप भी लगाया। उन्होंने मध्य प्रदेश के बाई-इलेक्शन में ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतों का मुद्दा भी उठाया।
- समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि ईवीएम की चिप की प्रोग्रामिंग बदली जा सकती है। इस पर डिप्टी स्पीकर ने कहा- इलेक्शन कमीशन इस पर सफाई दे चुका है।