कोस्टगार्ड ने जारी किया अलर्ट आतंकी समुद्र के रास्ते मुंबई में घुस सकते हैं !
मुंबई. देश की इकोनॉमिक कैपिटल मुंबई पर फिर एक बार आतंकी खतरा मंडराने लगा है। कोस्ट गार्ड ने मुंबई पुलिस समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट भेजा है। इसके मुताबिक, ISIS के तीन आतंकी मुंबई के रास्ते भारत में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद अब तमाम सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।
- अलर्ट मिलने के बाद से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां भी चौकन्नी हो गई हैं। अफसर ने बताया कि हाल के दिनों में समुद्री सीमा में लगातार घुसपैठ की कई कोशिशों को कोस्टगार्ड ने नाकाम कर दिया था।
- बता दें कि 26/11 हमले के वक्त भी समंदर के रास्ते से 10 आतंकी मुंबई में दाखिल हुए थे।
- भारतीय कोस्टगार्ड ने ये इनपुट मुंबई पुलिस और दूसरी तमाम एजेंसियों को फैक्स भेजा है। इसमें कहा गया है कि आईएसआईएस के तीन संदिग्ध आतंकी 26/11 की तर्ज पर मुंबई में हमला कर सकते हैं। ये समुद्र के रास्ते मुंबई में घुसने की कोशिश कर रहे हैं।
- जानकारियों को गोपनीय रखा गया है। मुंबई पुलिस ने भी इस बारे में ज्यादा कुछ बोलने से फिलहाल इनकार कर दिया है।
- पुलिस ओर से जारी बयान में कहा गया है, "कोस्टगार्ड ने हमें फैक्स के जरिए से सूचना दी। तमाम सावधानियां रखी जा रही हैं और जांच जारी है।"
- कोस्टगार्ड के एक अफसर के मुताबिक, "हम लंबे समय से अरब सागर में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहा हैं। इसी बीच समंदर के अंदर थुराया सैटेलाइट फोन पर बातचीत के कुछ अंश मिले।"
- मंगलवार को जारी इनपुट्स में संदिग्धों के नाम और उनके मिशन से जुड़ी कई जानकारियां एजेसियों को दी गई हैं।
- मंगलवार को जारी इनपुट्स में संदिग्धों के नाम और उनके मिशन से जुड़ी कई जानकारियां एजेसियों को दी गई हैं।
