इस तरह रिलायंस जियो पर अभी भी मिल सकता है तीन महीने फ्री इंटरनेट
रिलायंस जियो नेटवर्क के अंतर्गत मिलने वाली फ्री सर्विसेज जल्दी ही खत्म होने वाली हैं। हालांकि, अभी भी जियो उपभोक्ताओं के पास अपने पहले रिचार्ज पर धन धना धन ऑफर का लाभ उठाने का मौका है। तो जिन लोगों ने रिलायंस जियो नेटवर्क पर अब तक अपना पहला रिचार्ज नहीं करवाया है, वह अभी भी जियो धन धना धन पैक का लाभ उठा सकते हैं। इस पैक के अंतर्गत यूजर्स को सब्सक्राइब करने के तीन महीने बाद तक फ्री डाटा सर्विसेज मिलेगी।
समर सरप्राइज रजिस्टर्ड ग्राहकों को नहीं मिलेगा लाभ:
कंपनी ने 11 अप्रैल को अपना समर सरप्राइज ऑफर वापस ले लिया था। हालांकि, जिन लोगों ने ऑफर ले लिया था, उनके लिए ऑफर जारी रहा था। जियो के प्रीपेड प्लान्स एक दिन की वैलिडिटी के साथ 19 रुपये से 420 दिन की वैलिडिटी के साथ 9,999 रुपये तक उपलब्ध हैं। इसके बाद कंपनी ने अपने पोस्टपेड और प्रीपेड 4G डाटा प्लान्स पर दोबारा कार्य किया। हालांकि, पहले रिचार्ज में मिलने वाले फायदे वो कस्टमर्स नहीं उठा सकते जो समर सरप्राइज के लिए रजिस्टर करा चुके हैं ।
जियो के प्रीपेड प्लान्स:
1. यह प्लान 19 रुपये का है। इसमें प्राइम यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 200 एमबी 4जी डाटा और अनलिमिटेड एसएमएस दिए जाएंगे। वहीं, नॉन-प्राइम यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 100 एमबी 4जी डाटा और अनलिमिटेड एसएमएस दिए जाएंगे। इस प्लान की वैधता 1 दिन की होगी।

2. यह प्लान 49 रुपये का है। इसमें प्राइम यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 600 एमबी 4जी डाटा और अनलिमिटेड एसएमएस दिए जाएंगे। वहीं, नॉन-प्राइम यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 300 एमबी 4जी डाटा और अनलिमिटेड एसएमएस दिए जाएंगे। इस प्लान की वैधता 3 दिन की होगी।
3. यह प्लान 96 रुपये का है। इसमें प्राइम यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, अनलिमिटेड डाटा (7 जीबी तक 4जी स्पीड पर) और अनलिमिटेड एसएमएस दिए जाएंगे। इस प्लान के तहत यूजर्स एक दिन में 1 जीबी डाटा 4जी स्पीड पर इस्तेमाल कर पाएंगे। वहीं, नॉन-प्राइम यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 600 एमबी 4जी डाटा और अनलिमिटेड एसएमएस दिए जाएंगे। इस प्लान की वैधता 7 दिन की होगी।
4. यह प्लान 149 रुपये का है। इसमें प्राइम यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 2 जीबी 4जी डाटा और 100 एसएमएस दिए जाएंगे। वहीं, नॉन-प्राइम यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 1 जीबी 4जी डाटा और 100 एसएमएस दिए जाएंगे। इस प्लान की वैधता 28 दिन की होगी।

5. यह प्लान 303 रुपये का है। इसमें प्राइम यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, अनलिमिटेड डाटा (28 जीबी तक 4जी स्पीड पर) और अनलिमिटेड एसएमएस दिए जाएंगे। इस प्लान के तहत यूजर्स एक दिन में 1 जीबी डाटा 4जी स्पीड पर इस्तेमाल कर पाएंगे। वहीं, नॉन-प्राइम यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 2.5 जीबी 4जी डाटा और अनलिमिटेड एसएमएस दिए जाएंगे। इस प्लान की वैधता 28 दिन की होगी।
6. यह प्लान 499 रुपये का है। इसमें प्राइम यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, अनलिमिटेड डाटा (58 जीबी तक 4जी स्पीड पर) और अनलिमिटेड एसएमएस दिए जाएंगे। इस प्लान के तहत यूजर्स एक दिन में 2 जीबी डाटा 4जी स्पीड पर इस्तेमाल कर पाएंगे। वहीं, नॉन-प्राइम यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 5 जीबी 4जी डाटा (2 जीबी प्रतिदिन 4जी स्पीड पर) और अनलिमिटेड एसएमएस दिए जाएंगे। इस प्लान की वैधता 28 दिन की होगी।
7. यह प्लान 999 रुपये का है। इसमें प्राइम यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, अनलिमिटेड डाटा (60 जीबी तक 4जी स्पीड पर) और अनलिमिटेड एसएमएस दिए जाएंगे। वहीं, नॉन-प्राइम यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 12.5 जीबी 4जी डाटा और अनलिमिटेड एसएमएस दिए जाएंगे। प्राइम यूजर्स के लिए इस प्लान की वैधता 60 दिनों की होगी। नॉन-प्राइम यूजर्स के लिए इस प्लान की वैधता 28 दिन की होगी।

8. यह प्लान 1999 रुपये का है। इसमें प्राइम यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, अनलिमिटेड डाटा (125 जीबी तक 4जी स्पीड पर) और अनलिमिटेड एसएमएस दिए जाएंगे। वहीं, नॉन-प्राइम यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 30 जीबी 4जी डाटा और अनलिमिटेड एसएमएस दिए जाएंगे। प्राइम यूजर्स के लिए इस प्लान की वैधता 90 दिनों की होगी। नॉन प्राइम यूजर्स के लिए इस प्लान की वैधता 30 दिन की होगी।
9. यह प्लान 4999 रुपये का है। इसमें प्राइम यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, अनलिमिटेड डाटा (350 जीबी तक 4जी स्पीड पर) और अनलिमिटेड एसएमएस दिए जाएंगे। वहीं, नॉन-प्राइम यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 100 जीबी 4जी डाटा और अनलिमिटेड एसएमएस दिए जाएंगे। प्राइम यूजर्स के लिए इस प्लान की वैधता 180 दिनों की होगी। नॉन प्राइम यूजर्स के लिए इस प्लान की वैधता 30 दिन की होगी।
10. यह प्लान 9999 रुपये का है। इसमें प्राइम यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, अनलिमिटेड डाटा (750 जीबी तक 4जी स्पीड पर) और अनलिमिटेड एसएमएस दिए जाएंगे। वहीं, नॉन-प्राइम यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 200 जीबी 4जी डाटा और अनलिमिटेड एसएमएस दिए जाएंगे। प्राइम यूजर्स के लिए इस प्लान की वैधता 360 दिनों की होगी। नॉन प्राइम यूजर्स के लिए इस प्लान की वैधता 30 दिन की होगी।
