विशेष चर्चा: लालू परिवार पर कसता सीबीआई का शिकंजा
सीबीआई ने शुक्रवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के कई ठिकानों पर छापेमारी की। लालू पर आरोप है कि उन्होंने रेलमंत्री रहते हुए रेलवे के होटल निजी कंपनियों को मुहैया कराकर उन्हें फायदा पहुंचाया था। इस मामले में लालू उनकी पत्नी राबड़ी देवी, उनके पुत्रों सहित आइआरसीटीसी के अधिकारियों पर भी केस दर्ज किया गया है। इस पूरे मामले में जागरण.कॉम ने फेसबुक लाइव के जरिए खास चर्चा की।
