
भारत के स्टार शटलर किदांबी श्रीकांत ने ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपरसीरीज जीतकर अपने करियर की चौथी सुपरसीरीज जीत अपने नाम की। श्रीकांत ने लगातार 2 सुपरसीरीज खिताब अपने नाम किए हैं। सिडनी में जीत से पहले उन्होंने इंडोनेशिया ओपन का खिताब अपने नाम किया था।रविवार को चीन के खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता चेन लॉन्ग को हराने के बाद वर्ल्ड नंबर 11 श्रीकांत के रूप में भारतीय बैडमिंटन को नया सितारा मिल गया है। श्रीकांत का टॉप-10 में पहुंचना तय है, मगर उनकी निगाहें वर्ल्ड नंबर वन पायदान पर काबिज होने पर हैं।इस जीत के बाद भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के अध्यक्ष हिमांता बिस्वा ने श्रीकांत के लिए 5 लाख रुपये के ईनाम की घोषणा की। मगर श्रीकांत के लिए अच्छी खबर है कि कई बड़ी कंपनियों ने उनसे जुड़ने की इच्छा जताई है, जिसके बाद वो मोटी रकम हासिल कर सकते हैं।इस जीत के बाद भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के अध्यक्ष हिमांता बिस्वा ने श्रीकांत के लिए 5 लाख रुपये के ईनाम की घोषणा की। मगर श्रीकांत के लिए अच्छी खबर है कि कई बड़ी कंपनियों ने उनसे जुड़ने की इच्छा जताई है, जिसके बाद वो मोटी रकम हासिल कर सकते हैं।खबर है कि श्रीकांत के साथ एक एफएमसीजी कंपनी, एक टायर कंपनी और टेक्नोलॉजी की बड़ी कंपनी श्रीकांत के एजेंट से बात कर रही है। भारतीय बैडमिंटन और विज्ञापन की बात की जाए तो साइन नेहवाल और पीवी सिंधू इस क्षेत्र में कंपनियों की पहली पसंद बनी हुई हैं।इस सूची में श्रीकांत का नाम भी शामिल हो गया है। एफएमसीजी कंपनी अपनी एनर्जी ड्रिंक के लिए श्रीकांत से जुड़ना चाहती हैं। साथ ही एक टायर कंपनी ने उन्हें अपना ब्रैंड ऐम्बेसडर बनाने की कवायद शुरू की है। दोनों विज्ञापन अनुबंधों से तीन वर्षों में करीब 3 करोड़ रुपए मिलने का अनुमान है।
खिताब जीतने के बाद रातोंरात करोड़पति बन जाएंगे किदांबी श्रीकांत!
Reviewed by
Unknown
on
2:13:00 PM
Rating:
5